Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

बलरामपुर- डीएम ने की चीनी की उपलब्धता एवं बाजार मूल्य की समीक्षा, स्टॉक एवं कीमतों पर नियमित निगरानी के निर्देश

📰 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br 🕐 1 min read 📅 August 24, 2026 👁 3 views
बलरामपुर- जनपद में चीनी की उपलब्धता एवं बाजार मूल्य की स्थिति को लेकर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चीनी के उपलब्ध स्टॉक, चीनी मिलों से होने वाली आपूर्ति, थोक एवं फुटकर बिक्री मूल्य तथा बाजार में उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, उपायुक्त व्यापार कर, सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति सहित जनपद में स्थित तीनों चीनी मिलों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। चीनी मिलों के प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद की चीनी मिलों के भंडारगृहों में वर्तमान में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही बताया गया कि चीनी मिलों से चीनी के थोक बिक्री मूल्य में कमी आई है। लगभग 10 दिन पूर्व चीनी का थोक बिक्री मूल्य ₹5700 से ₹5750 प्रति क्विंटल था, जो 24 अगस्त 2026 को घटकर लगभग ₹5300 से ₹5400 प्रति क्विंटल हो गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि थोक बिक्री मूल्य में आई कमी का लाभ फुटकर विक्रेताओं के माध्यम से आम उपभोक्ताओं तक भी पहुंचे। इसके लिए बाजार में चीनी के थोक एवं फुटकर बिक्री मूल्य की नियमित निगरानी की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि पर्याप्त उपलब्धता का लाभ आमजन को उचित मूल्य के रूप में मिले। *01 अगस्त से 30 नवंबर तक स्टॉक लिमिट लागू* बैठक में बताया गया कि भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार चीनी डीलरों पर 01 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक स्टॉक लिमिट लागू की गई है। इसके तहत कोई भी डीलर स्टॉक प्राप्त होने की तारीख से 30 दिन से अधिक अवधि तक चीनी का भंडारण नहीं करेगा तथा देश में किसी भी समय एवं स्थान पर 4000 क्विंटल से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं रखेगा। सरकारी खाते तथा राज्य सरकार द्वारा नामित डीलरों अथवा अधिकृत अधिकारियों के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों से वितरण के लिए रखे गए स्टॉक पर नियमानुसार छूट लागू रहेगी। सभी डीलरों के लिए खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के निर्धारित पोर्टल पर पंजीकरण कर चीनी के स्टॉक की स्थिति घोषित करना तथा प्रत्येक शुक्रवार स्टॉक को अपडेट करना अनिवार्य है। बैठक में बताया गया कि आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी सूची के अनुसार जनपद बलरामपुर में चीनी के 03 अधिकृत स्टॉकिस्ट हैं। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त चीनी थोक व्यापारियों एवं कारोबारियों का निर्धारित पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी व्यापारियों को अपने स्टॉक की स्थिति नियमित रूप से घोषित एवं अपडेट करने के निर्देश दिए गए। *स्टॉक की होगी आकस्मिक जांच, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई* जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में चीनी के थोक व्यापारियों के स्टॉक की आकस्मिक जांच की जाए। किसी भी व्यापारी द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक भंडारण, जमाखोरी अथवा कालाबाजारी किए जाने का मामला सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बाजार में चीनी की उपलब्धता एवं कीमतों पर लगातार नजर रखी जाए तथा किसी भी स्तर पर कृत्रिम कमी उत्पन्न न होने पाए। *जनपद में चीनी की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें* प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद बलरामपुर में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चीनी की उपलब्धता एवं कीमतों को लेकर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों से आमजन भ्रमित न हों। जनपदवासी अपनी आवश्यकता के अनुरूप खुले बाजार से सुगमता से चीनी प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा चीनी की उपलब्धता, स्टॉक एवं बाजार मूल्य की नियमित निगरानी की जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में उचित मूल्य पर चीनी उपलब्ध होती रहे। हिन्दी संवाद न्यूज से रिपोर्टर वी. संघर्ष बलरामपुर।
Read full article on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan