Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

बलरामपुर- जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका के 495 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

📰 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br 🕐 1 min read 📅 September 6, 2026 👁 11 views
बलरामपुर- जनपद में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत संचालित बाल विकास परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जनपद की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के कुल 236 तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 259 पदों सहित कुल 495 रिक्त पदों पर पात्र महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तखार अहमद ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों एवं चयन प्रक्रिया के अनुसार रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in के माध्यम से केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। *परियोजनावार रिक्त पदों का विवरण* आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पदों में बलरामपुर शहर में 10, बलरामपुर देहात में 18, हर्रैया सतघरवा में 44, तुलसीपुर में 32, गैसड़ी में 18, पचपेड़वा में 35, श्रीदत्तगंज में 12, गैड़ास बुजुर्ग में 07, रेहरा बाजार में 26, उतरौला में 23 तथा उतरौला नगर में 11 पद रिक्त हैं। इस प्रकार आंगनबाड़ी कार्यकत्री के कुल 236 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार आंगनबाड़ी सहायिका के बलरामपुर शहर में 32, बलरामपुर देहात में 26, हर्रैया सतघरवा में 28, तुलसीपुर में 39, गैसड़ी में 12, पचपेड़वा में 28, श्रीदत्तगंज में 10, गैड़ास बुजुर्ग में 16, रेहरा बाजार में 09, उतरौला में 19 तथा उतरौला नगर में 40 पद रिक्त हैं। इस प्रकार सहायिका के कुल 259 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। *इंटरमीडिएट होगी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता* आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम शैक्षिक योग्यता के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। निर्धारित कट-ऑफ डेट 01 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु के संबंध में अभ्यर्थी के हाईस्कूल अंकपत्र एवं प्रमाण-पत्र में अंकित जन्मतिथि ही मान्य होगी। *स्थानीय निवासी महिला अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर* चयन प्रक्रिया में संबंधित ग्राम सभा/वार्ड की निवासी पात्र महिला अभ्यर्थियों को शासन द्वारा निर्धारित वरीयता के आधार पर अवसर प्रदान किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में अभ्यर्थी का संबंधित ग्राम सभा तथा शहरी क्षेत्र में संबंधित वार्ड का निवासी होना आवश्यक होगा। सीधी भर्ती में शासन द्वारा निर्धारित क्रम के अनुसार गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार की विधवा महिला को प्रथम वरीयता तथा ऐसी महिला उपलब्ध न होने पर उसी ग्राम सभा/वार्ड की गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार की विधिक तलाकशुदा/परित्यक्ता महिला को वरीयता दी जाएगी। इसके बाद बीपीएल परिवार की अन्य पात्र महिला अभ्यर्थियों पर विचार किया जाएगा। उक्त श्रेणियों में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न होने की स्थिति में गरीबी रेखा से ऊपर जीवनयापन करने वाले परिवारों की महिलाओं में भी इसी क्रम के अनुसार विधवा, विधिक तलाकशुदा/परित्यक्ता एवं अन्य पात्र महिला अभ्यर्थियों को शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार अवसर दिया जाएगा। *शासन के नियमानुसार लागू होगा आरक्षण* आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नियुक्ति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित शासनादेशों के अनुसार आरक्षण का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। आरक्षण का लाभ प्राप्त करने के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत वैध प्रमाण-पत्र ऑनलाइन आवेदन के साथ संलग्न करना आवश्यक होगा। एक आंगनबाड़ी केंद्र पर एक ही परिवार की दो महिलाओं की नियुक्ति आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका के पद पर नहीं की जाएगी। *आवेदन के साथ आवश्यक अभिलेख ऑनलाइन करना होगा अपलोड* अभ्यर्थियों को विभागीय पोर्टल पर निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान आवश्यक अभिलेखों की स्व-हस्ताक्षरित प्रतियां निर्धारित प्रारूप में अपलोड की जाएंगी। ऑनलाइन फॉर्म में दर्ज किए गए विवरणों में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा शैक्षिक अभिलेखों/प्रमाण-पत्रों से भिन्न या गलत जानकारी पाए जाने पर अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है। विधवा अभ्यर्थी के लिए संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी/नगर निकाय द्वारा निर्गत मृत्यु प्रमाण-पत्र एवं परिवार पंजिका की प्रमाणित प्रति तथा तलाकशुदा/परित्यक्ता के संबंध में सक्षम न्यायालय द्वारा निर्गत विधिक आदेश मान्य होगा। निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र तहसील से ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर के साथ निर्गत होना आवश्यक है। नगर पालिका परिषद बलरामपुर शहर एवं उतरौला के रिक्त पदों के लिए निवास प्रमाण-पत्र में संबंधित वार्ड का उल्लेख होना आवश्यक होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से निर्धारित अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए समय से ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने की अपील की है। रिक्त पदों, आरक्षण एवं भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी/खंड विकास अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय तथा विभागीय भर्ती पोर्टल पर प्राप्त की जा सकती है। हिन्दी संवाद न्यूज से रिपोर्टर वी. संघर्ष बलरामपुर।
Read full article on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan