Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

बलौदाबाजार में ग्रामीण चिकित्सा सहायक का फर्जी ट्रांसफर:भाजपा जिला महामंत्री सहित 4 गिरफ्तार, CMHO के जाली हस्ताक्षर से तैयार किया आदेश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 22, 2026 👁 2 views
बलौदाबाजार में ग्रामीण चिकित्सा सहायक का फर्जी ट्रांसफर:भाजपा जिला महामंत्री सहित 4 गिरफ्तार, CMHO के जाली हस्ताक्षर से तैयार किया आदेश
बलौदाबाजार जिले में फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार कर उसका इस्तेमाल करने के मामले में पलारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में ग्रामीण चिकित्सा सहायक (RMA) करण कुमार देवांगन, गिरौदपुरी के पूर्व सरपंच और भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनी राम पटेल तथा कसडोल के RMA रवि सेन शामिल हैं। CMHO के जाली हस्ताक्षर से बनाया ट्रांसफर आदेश मामला रोहांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ RMA करण कुमार देवांगन के कथित फर्जी स्थानांतरण आदेश से जुड़ा है। आदेश में करण देवांगन का तबादला रोहांसी PHC से मोपर PHC किया जाना बताया गया था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दस्तावेज पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी के जाली हस्ताक्षर किए गए थे। 17 अगस्त को फर्जी स्थानांतरण आदेश की एक कॉपी वाट्सऐप के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंची। दस्तावेज की जांच कराई गई तो आदेश कूटरचित पाया गया। इसके बाद खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज वर्मा की शिकायत पर पलारी थाने में मामला दर्ज किया गया। करीब 1 लाख रुपए के लेनदेन की जांच पुलिस के अनुसार, मामले में करीब 1 लाख रुपए के ऑनलाइन लेनदेन की बात भी सामने आई है। आरोप है कि कृष्णा अवस्थी ने पुनी राम पटेल के माध्यम से RMA करण देवांगन से संपर्क किया था। पुलिस अब लेनदेन और फर्जी आदेश तैयार करने की पूरी प्रक्रिया की जांच कर रही है। पलारी थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच की गई, जिसमें चार आरोपियों की भूमिका सामने आई। पुलिस ने कृष्णा अवस्थी, पुनी राम पटेल, रवि सेन और करण देवांगन को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। BNS की इन धाराओं में केस पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 336(3), 337, 338, 340(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी आदेश किसने तैयार किया, उसमें जाली हस्ताक्षर कैसे किए गए और इसे विभाग तक किस माध्यम से पहुंचाया गया। पार्टी ने दोनों भाजपा नेताओं को पद से हटाया मामले में भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने भी कार्रवाई की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और जिला उपाध्यक्ष पुनी राम पटेल को तत्काल उनके पदों से हटा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बनाई 3 सदस्यीय जांच टीम CMHO डॉ. राजेश अवस्थी ने बताया कि उनके नाम से RMA करण देवांगन का तबादला आदेश सामने आया था। जांच में दस्तावेज फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस में शिकायत की गई। उन्होंने बताया कि मामले में विभागीय जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम भी गठित की गई है। फिलहाल पुलिस फर्जी आदेश तैयार करने और कथित लेनदेन में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। ................ इस से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए छत्तीसगढ़ में 4 लाख में बने फर्जी निवास प्रमाणपत्र:CRPF में भर्ती होने दूसरे राज्यों के कैंडिडेट्स ने बनवाए फेक सर्टिफिकेट, कई कर रहे नौकरी छत्तीसगढ़ में फर्जी निवास प्रमाण पत्र के जरिए CRPF में भर्ती होने वाले जवान की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा है। पुलिस ने फेक सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह फर्जी निवास प्रमाणपत्र बलरामपुर तहसील से जारी किया गया था। इस मामले में पहले ही बलरामपुर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज है।...पढ़िए पूरी खबर
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan