top
Bottle gourd variety : पूसा संगीता से अरका बहार तक...लौकी की ये 7 किस्में किसानों की बदल देंगी किस्मत, जानिए कैसे?
Lauki ki best variety : लौकी की खेती से किसानों के लिए हमेशा से फायदे का सौदा रही है. किसान इससे कम लागत में लाखों की कमाई कर सकते हैं. अच्छी पैदावार के लिए सही किस्म, समय पर बुवाई, सिंचाई और रोग पर कंट्रोल बहुत जरूरी है. लोकल 18 से बलिया के कृषि एक्सपर्ट प्रो. अशोक कुमार सिंह बताते हैं कि पूसा संगीता जल्दी तैयार होने वाली अच्छी किस्म है, जिसके फल लंबे और चिकने होते हैं. अरका बहार को रोग सहनशीलता की वजह से भी पसंद किया जाता है. हालांकि अच्छी उपज मिट्टी, मौसम, बीज, खाद, पानी और खेती की तकनीक पर ही आधारित होती है. प्रो. अशोक सिंह कहते हैं कि लौकी की खेती के लिए दोमट या बलुई दोमट मिट्टी अच्छी होती है. खेत में जल निकासी अच्छी होनी चाहिए.
Read full article on News 18 Hindi