Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

बेरहमी से पिटाई 15 साल के से किशोर की मौत:पामगढ़ में 2000 रुपए के लेनदेन में विवाद,इलाज के दौरान दम तोड़ा,आरोपी फरार,पुलिस जांच जारी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 30, 2026 👁 2 views
बेरहमी से पिटाई 15 साल के से किशोर की मौत:पामगढ़ में 2000 रुपए के लेनदेन में विवाद,इलाज के दौरान दम तोड़ा,आरोपी फरार,पुलिस जांच जारी
जांजगीर-चांपा। पामगढ़ में 2 हजार रुपए के पुराने लेनदेन को लेकर हुए विवाद में 15 वर्षीय किशोर की कथित पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे वार्ड क्रमांक 04 में हुई। परिजनों का आरोप है कि युवकों ने किशोर को बेरहमी से पीटा और कई बार जमीन पर पटका, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना में उसके पिता के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 2 हजार रुपए वापस मांगने पर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, महेश टंडन अपने बेटे शिवा टंडन (15) के साथ मौजूद थे। इसी दौरान महेश ने गांव के कुछ युवकों से पुराने लेनदेन के 2 हजार रुपए वापस मांगे। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। परिजनों के मुताबिक, युवकों ने महेश और शिवा के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोप है कि शिवा को कई बार उठाकर जमीन पर पटका गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। पामगढ़ से बिलासपुर, फिर रायपुर रेफर घटना के बाद शिवा की मां अनुसुइया टंडन उसे लेकर पामगढ़ थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। घायल शिवा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर के सिम्स रेफर किया। बाद में बेहतर इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच शिवा की मौत की सूचना उसके चचेरे भाई ने फोन के जरिए पुलिस को दी। इसके बाद पामगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच के लिए एक पुलिस टीम रायपुर भेजी गई है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की है, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना में मारपीट की वास्तविक परिस्थितियों और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan