crime
बुरहानपुर में कल 4 घंटे बिजली कटौती:फोरलेन निर्माण के कारण लाइनें शिफ्ट होंगी, सलूजा टिंबर मार्ट समेत 12 इलाके प्रभावित होंगे
बुरहानपुर में सोमवार 17 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 11 केवी हरीरपुरा फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली लाइन और पोल शिफ्ट करने का काम होगा। इसके चलते बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री रोहित भारती ने बताया कि शनवारा चौराहा से गणपति नाका तक फोरलेन सड़क का काम चल रहा है। इसी के चलते बिजली के पोल और लाइन दूसरी जगह शिफ्ट किए जा रहे हैं। इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी सलूजा टिंबर मार्ट, आरको कॉम्प्लेक्स, ठाकुर साहब का पेट्रोल पंप, कृषि उपज मंडी, मला लाइन हरीरपुरा, सुभाष स्कूल, राधेश्याम अस्पताल, शाह एन शाह मॉल, बीएसएनएल ऑफिस, गुरूसिख मॉल, मंगलम प्रोसेस और हजरत गोटिया पीर दरगाह क्षेत्र। काम के हिसाब से बिजली कटौती का समय कम या ज्यादा हो सकता है।
Read full article on Bhaskar