top
ब्रिक्स संसदीय मंच पर राघव चड्ढा की लियो टॉलस्टॉय के प्रपौत्र से मुलाकात, बोले- 'महान विचारों की कोई सीमा नहीं'
नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने मंगलवार को एक खास मुलाकात का अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि संसद भवन में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के दौरान उन्हें महान लेखक लियो टॉलस्टॉय के प्रपौत्र प्योत्र टॉलस्टॉय से मिलने का सौभाग्य मिला। राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'वॉर एंड पीस' और 'अन्ना कारेनिना' जैसी कालजयी कृतियों के रचयिता लियो टॉलस्टॉय न केवल एक महान लेखक और दार्शनिक थे, बल्कि वे एक असाधारण व्यक्तित्व के धनी भी थे। एक कुलीन परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने समाज में मौजूद विशेषाधिकारों और असमानता पर ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन