top
बरेली में आधी रात मकान में लगी आग:एसी, वॉशिंग मशीन, बेड-अलमारी सब जला, दमकल की 2 टीमों ने पाया काबू
बरेली के इज्जतनगर स्थित आशुतोष सिटी में गुरुवार देर रात किराए के मकान में अचानक आग भड़क गई। रात करीब 2:01 बजे लगी आग ने कुछ ही देर में पूरे कमरे को चपेट में ले लिया। एसी, वॉशिंग मशीन, बेड, अलमारी, कपड़े और बिस्तर समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। रात 2 बजे अचानक भड़की आग काजल शर्मा आशुतोष सिटी में किराए के मकान में रहती हैं। गुरुवार देर रात करीब 2:01 बजे अचानक घर में आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण कमरे में रखा सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही देर में आग की लपटों ने एसी, वॉशिंग मशीन, बेड, अलमारी, कपड़े और बिस्तर समेत अन्य घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। दो दमकल यूनिट ने बुझाई आग आग की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस फायर स्टेशन से दो दमकल यूनिट मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने पहुंचते ही मोर्चा संभाला और मोटर फायर इंजन से पानी की बौछार शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझ जाने से यह मकान के दूसरे हिस्सों और आसपास के घरों तक नहीं पहुंच सकी। कारण और नुकसान का आकलन नहीं आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। दमकल विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। आग में हुए आर्थिक नुकसान का आकलन भी फिलहाल नहीं हो पाया है। हादसे के बाद घर के अंदर घरेलू सामान पूरी तरह जल चुका था।
Read full article on Bhaskar