Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

बरेली में जुलूस के भड़काऊ वीडियो वायरल-2 पर FIR:माहौल बिगाड़ने का आरोप, पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 2, 2026 👁 5 views
बरेली में जुलूस के भड़काऊ वीडियो वायरल-2 पर FIR:माहौल बिगाड़ने का आरोप, पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की
बरेली में जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान बनाए गए वीडियो में भड़काऊ ऑडियो जोड़कर उसे इंस्टाग्राम पर वायरल करने का मामला सामने आया है। वीडियो में पुलिस और सरकार को सबक सिखाने और तबाही मचाने जैसी बातें कही गई हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इंस्टाग्राम पर वायरल पहले वीडियो में जुलूस के दौरान भारी भीड़ दिखाई दे रही है। पुलिस के मुताबिक, वीडियो के बैकग्राउंड में भड़काऊ ऑडियो लगाया गया है, जिसमें पुलिस और सरकार को सबक सिखाने जैसी बातें कही गई हैं। दूसरे वीडियो में एक युवक भीड़ के सामने चिल्लाता नजर आ रहा है। इसमें वह कथित तौर पर ‘अभी 15 मिनट बाकी हैं’ जैसी बात कह रहा है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के जरिए माहौल को गरमाने और लोगों को उकसाने की कोशिश की गई। साइबर जांच में आरोपियों की पहचान मामले में प्रेमनगर थाने के उपनिरीक्षक अक्षय त्यागी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की साइबर और स्थानीय स्तर पर की गई जांच में दोनों इंस्टाग्राम अकाउंट संचालकों की पहचान की गई। पुलिस के अनुसार, @sahib_0008 हैंडल साहिब नाम का युवक चला रहा है। वह प्रेमनगर थाना क्षेत्र के खुदा बख्श मस्जिद, बानखाना का रहने वाला बताया गया है। वहीं दूसरे वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान अरमान मियां के रूप में हुई है। वह भी बानखाना क्षेत्र का रहने वाला है। माहौल बिगाड़ने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने, माहौल बिगाड़ने और शांति भंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब वीडियो के स्रोत और इसे सोशल मीडिया पर फैलाने वाले अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दोनों नामजद आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही साइबर सेल को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan