Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

बरौनी में जीरोमाइल ग्रिड के पास सड़क जर्जर, आवाजाही मुश्किल:किसानों और बिजली कर्मचारियों को हो रही परेशानी, प्रशासन बेखबर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 25, 2026 👁 1 views
बरौनी में जीरोमाइल ग्रिड के पास सड़क जर्जर, आवाजाही मुश्किल:किसानों और बिजली कर्मचारियों को हो रही परेशानी, प्रशासन बेखबर
बरौनी प्रखंड मुख्यालय से सिर्फ 50 मीटर दूर बरौनी जीरोमाइल ग्रिड (पिपरा देवस, वार्ड नंबर 10) को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों खराब हालत में है। एनएच 28 से निकलकर जीरोमाइल बिजली ग्रिड के बगल से किसानों के खेतों तक जाने वाली यह सड़क बारिश में राहगीरों और किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सड़क पर दो से तीन बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें पानी भर जाता है। इससे यहां हादसे का डर बना रहता है। यह सड़क न सिर्फ स्थानीय किसानों के लिए अपने खेतों तक पहुंचने का रास्ता है, बल्कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के आने-जाने का भी मुख्य मार्ग है। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भरने से किसानों को खेती का काम करने और अधिकारियों को दफ्तर तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि प्रखंड कार्यालय से इतनी कम दूरी पर होने के बावजूद इस खराब सड़क पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों और किसानों का आरोप है कि न तो स्थानीय मुखिया और न ही किसी अन्य जनप्रतिनिधि ने इस समस्या पर ध्यान दिया है। प्रखंड स्तर के किसी भी अधिकारी या बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों ने सड़क की मरम्मत के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। स्थानीय लोगों और किसानों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस सड़क पर ध्यान देकर जल्द से जल्द इसका निर्माण शुरू किया जाए, ताकि पानी भरने और गड्ढों से राहत मिल सके।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan