crime
बारिश में पुलिया टूटने से युवक बाइक समेत गिरा, मौत:सतना में भरगंवा-दलेला मार्ग पर हादसा
सतना जिले के मझगंवा थाना क्षेत्र में रविवार शाम भरगंवा-दलेला मार्ग पर एक पुलिया टूटने से बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज बारिश के दौरान जर्जर पुलिया अचानक ढह गई, जिससे युवक बाइक समेत नीचे जा गिरा। मृतक की पहचान भरगंवा निवासी कृष्ण मोहन द्विवेदी (30) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कृष्ण मोहन रविवार को हिरौंदी से अपने घर भरगंवा लौट रहे थे। शाम करीब 4 बजे वे भरगंवा-दलेला रोड पर बनी पुलिया से गुजर रहे थे। बारिश के बाद अचानक टूटी पुलिया इसी दौरान लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जर्जर पुलिया अचानक टूट गई। पुलिया टूटने से कृष्ण मोहन संभल नहीं सके और बाइक समेत नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मझगंवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिससे पुलिया पर पानी का दबाव भी बढ़ गया था। यह घटना पुलिया की जर्जर स्थिति और बारिश के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
Read full article on Bhaskar