crime
बस-बाइक भिड़ंत में पति-पत्नी गंभीर घायल:मंडला-निवास मार्ग पर हादसा, बस क्रैश बैरियर से टकराई
मंडला-निवास मार्ग पर बंजारी घाट में गुरुवार दोपहर एक यात्री बस और बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से जा टकराई। बस में सवार कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। बुनियादी ट्रेवल्स की एक यात्री बस मंडला से निवास की ओर जा रही थी। ग्राम बवलिया के बंजारी घाट मोड़ पर बस की सीधी भिड़ंत बाइक से हो गई। बाइक पर सवार तेज लाल (32) और उनकी पत्नी श्यामवती (30) बवलिया बाजार से अपने गांव डोभी लौट रहे थे। हादसे में पति-पत्नी दोनों के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि तेज लाल का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को तुरंत बवलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घायल दंपती...
Read full article on Bhaskar