crime
बस में चढ़ते समय पर्स की चेन खोलकर जेवर चोरी:ग्वालियर से सेवढ़ा मायके जा रही था महिला, एक महीने बाद FIR दर्ज
मुरैना के बानमोर से दतिया के सेवढ़ा अपने मायके जा रही 29 वर्षीय महिला के पर्स से बस में चढ़ते समय सोने के जेवरात से भरा छोटा पर्स चोरी हो गया। घटना 27 अगस्त 2026 की दोपहर करीब 2 बजे मुरार थाना क्षेत्र के बारादरी चौराहे की है। महिला ने घटना की शिकायत मुरार थाने में की थी। पहले पुलिस ने वारदात को अपने क्षेत्र का नहीं माना। फरियादी लगातार थाने के चक्कर लगाती रही। जांच के बाद घटना के ठीक एक महीने बाद 27 सितंबर को पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी थी महिला मुरैना के बानमोर की आदर्श कॉलोनी निवासी मंजू प्रजापति (29) पत्नी राजवीर प्रजापति ने पुलिस को बताया कि वह रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए 27 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे अपने मायके डिरौली पार, सेवढ़ा, दतिया जाने के लिए घर से निकली थी। बानमोर से बस से गोला का मंदिर चौराहे पहुंची। वहां से बारादरी जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई। बारादरी चौराहे पर बस का इंतजार करते समय बारिश होने लगी। वह अपने बच्चे के साथ पास के मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी हो गई। इसी दौरान उसने अपना पर्स चेक किया तो बड़े पर्स के अंदर छोटा पर्स मौजूद था। इस छोटे पर्स में उसके पुराने इस्तेमाल किए हुए सोने के जेवर रखे थे। बस में बैठने के बाद छोटा पर्स गायब मिला कुछ देर बाद बस आने पर महिला उसमें सवार हो गई। बस में बैठने के बाद उसने दोबारा अपना पर्स देखा तो छोटा पर्स गायब था। महिला को आशंका है कि बस में चढ़ते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने बड़े पर्स की चेन खोलकर जेवरात वाला छोटा पर्स चोरी कर लिया। महिला ने बस से उतरने के बाद आसपास और रास्ते में पर्स तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद वह घर चली गई। बाद में पति के साथ मुरार थाने पहुंचकर शिकायत की। बारिश के कारण CCTV फुटेज साफ नहीं मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने बारादरी चौराहे और आसपास के CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए हैं। फुटेज में महिला खड़ी दिखाई दे रही है। घटना के समय बारिश होने के कारण CCTV फुटेज साफ नहीं आए हैं। पुलिस ने बारादरी के फुटेज भी चेक किए, लेकिन बस में चढ़ते समय महिला के आगे या पीछे कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया। पुलिस का कहना है मुरार थाना टीआई मैना पटेल ने बताया कि महिला ने सवारी वाहन में जेवर चोरी होने की शिकायत की थी। चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Read full article on Bhaskar