crime
बस डिवाइडर पर चढ़ी, 25 से अधिक यात्री घायल:बड़वानी में इंदौर-खेतिया रूट पर हादसा, अंतर सिंह आर्य मौके पर रूके
बड़वानी के ठीकरी नेशनल हाईवे 3 पर सोमवार शाम एक सिद्धिविनायक बस बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। यह हादसा ठीकरी और बरूफाटक के बीच काला पानी ग्राम पंचायत के मेवाती ढाबे के पास हुआ। इंदौर से खेतिया की ओर जा रही इस तेज रफ्तार बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसका अगला टायर निकल गया और सामने का शीशा पूरी तरह से टूट गया। इस हादसे में 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल घटना की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था को फिर से चालू करवाया। आयोग अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने रुकवाया वाहन, दिए निर्देश राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य भोपाल से सेंधवा लौटते समय इस दुर्घटना के गवाह बने। उन्होंने बड़वानी जिले में बरूफाटक और ठीकरी के बीच नेशनल हाईवे 52 पर बस को दुर्घटनाग्रस्त होते देखा, तो तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों का हाल-चाल जाना। उन्होंने मौके से ही प्रशासनिक अधिकारियों और बड़वानी पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात करके घायलों को तुरंत एम्बुलेंस, प्राथमिक इलाज और सही इलाज मुहैया कराने के सख्त निर्देश दिए।
Read full article on Bhaskar