crime
बस के पहिए से फटी पेट्रोल की बोतल, लगी आग:मुजफ्फरपुर में बाइक जलकर राख, अगलगी में 5 लोग झुलसे; रोड किया जाम
मुजफ्फरपुर में बुधवार को पेट्रोल से भरी बोतल पर बस का पहिया चढ़ गया। पास में चिकन पकाने वाला भट्टी सुलग रही थी। बस के वजन से प्लास्टिक की बोतल पट गई और पेट्रोल निकलकर भट्टी तक पहुंचा गया। जिसके बाद तेजी से आग फैल गई। पास में ही एक बाइक भी खड़ी थी। वो पूरी तरह से जल गई। घटना में करीब 5 लोग झुलस गए हैं। दो की पहचान हुई है। लोगों ने साहिबगंज-मोतीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर आवागमन रोका। घटना राजेपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौक की है। कुछ तस्वीरें… ये हुए घायल घायलों की पहचान जियाउल हक (60) और गया शाह (65) के रूप में हुई है। दोनों परसौनी नाथ और बिराहिमा के रहने वाले बताए गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। बाइक सवार बोतल में पेट्रोल लेकर जा रहा था प्रत्यक्षदर्शी रंजीत कुमार ने बताया कि फुलवरिया चौक पर चिकन दुकान के पास एक ग्राहक बाइक से रुका था। वो बोतल में पेट्रोल लेकर घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मुर्गा खरीदने के लिए रुका। बोतल बाइक से नीचे गिर गई। तभी साहिबगंज से मुजफ्फरपुर की ओर आ रही बस का पहिया बोतल पर चढ़ गया। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस सड़क जाम की सूचना मिलने पर राजेपुर थानाध्यक्ष रविकांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति संभालने और लोगों को समझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने चौक पर तेज रफ्तार वाहनों से हादसे होने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस घटना के कारणों और पूरे मामले की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar