Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

बसपा छोड़ने वाले देवव्रत त्यागी ने ज्वाइन की रालोद:दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ज्वाइन कराई पार्टी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 17, 2026 👁 1 views
बसपा छोड़ने वाले देवव्रत त्यागी ने ज्वाइन की रालोद:दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ज्वाइन कराई पार्टी
मेरठ में बसपा से इस्तीफा देने वाले देवव्रत त्यागी ने गुरुवार 17 सितंबर को रालोद का दामन थाम लिया है। देवव्रत त्यागी के साथ ही मेरठ में आम आदमी पार्टी से दक्षिण विधानसभा से चुनाव लड़ चुके ओमदत्त त्यागी ने भी पार्टी ज्वाइन की है। दोनों ने दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता स्वीकार की है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनका रालोद में स्वागत किया। इस अवसर पर रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी सहित अन्य नेता मौजूद रहे। त्रिलोक त्यागी मजबूत कर रहे अपनी टीम रालोद में देवव्रत त्यागी और ओमदत्त त्यागी दोनों नेताओं की एंट्री कराने के बाद रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी अपनी टीम मजबूत कर रहे हैं। जिस तरह पिछले दिनों केसी त्यागी ने रालोद ज्वाइन की है उसके बाद पार्टी का एक धड़ा अंदरखाने त्रिलोक त्यागी के खिलाफ खड़ा था। त्रिलोक त्यागी ने अंदरुनी विरोधियों को एक बड़ा जबाव दिया है। उन्होंने बेहद खामोशी से मेरठ के दो बड़े त्यागी चेहरों को पार्टी ज्वाइन करा दी। ओमदत्त त्यागी ने आप और देवव्रत त्यागी बसपा छोड़कर रालोद में आए हैं। 11 सितंबर को छोड़ी थी पार्टी मायावती के करीबी देववृत्त त्यागी ने 11 सितंबर को बसपा से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा बसपा प्रमुख मायावती को भेजा था। दवा कारोबारी देववृत्त त्यागी ने 2024 में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, नतीजों में वह तीसरे नंबर पर रहे थे। भाजपा के अरुण गोविल यहां से सांसद हैं। लोकसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी संगठन में देववृत्त की सक्रियता कम देखी जा रही थी। शमशुद्दीन राइन ने 2024 में देववृत्त त्यागी को सांसद प्रत्याशी घोषित किया था। देववृत्त बोले- लगातार बदलाव से कार्यकर्ताओं में असमंजस देववृत्त त्यागी ने पार्टी छोड़ने की वजह संगठन में लगातार हो रहे फेरबदल को बताया। उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के समय संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। लेकिन ऐसा करने के बजाय लगातार पदाधिकारियों में बदलाव किए जा रहे हैं। इससे कार्यकर्ताओं में असमंजस और अविश्वास की स्थिति बन रही है। पार्टी मुख्यालय में बैठे कुछ लोग ऐसे फैसले ले रहे हैं, जिससे संगठन कमजोर हो रहा है। देववृत्त ने कहा कि चुनाव का समय नजदीक है। ऐसे में बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना चाहिए। चुनावी रणनीति पर काम होना चाहिए। 'आकाश आनंद को बाहर करने का फैसला गलत' देववृत्त त्यागी ने आकाश आनंद को पार्टी से बाहर किए जाने के फैसले पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारियों के बीच आकाश आनंद को पार्टी से बाहर करना उचित नहीं था। उनके मुताबिक इससे कार्यकर्ताओं में गलत संदेश गया है। उन्होंने कहा कि केवल आकाश आनंद ही नहीं, बल्कि जिला अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पदाधिकारियों में बार-बार बदलाव हो रहे हैं। इससे संगठन प्रभावित हो रहा है। ‘कई पुराने बसपाई भी छोड़ने की तैयारी में’ देववृत्त त्यागी ने दावा किया कि मेरठ में कई पुराने बसपाई पार्टी की मौजूदा कार्यप्रणाली से नाराज हैं। कई लोग पार्टी छोड़ने का मन बना चुके हैं। आने वाले दिनों में दूसरे कार्यकर्ताओं के इस्तीफे भी सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से बूथ स्तर पर काम होना चाहिए। कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाना चाहिए। संगठन को चुनाव के लिए तैयार करना चाहिए। देववृत्त ने अरुण गोविल को नौटंकी वाले राम बताया था। एक दिन पहले नाराज बसपाइयों ने की बैठक देववृत्त त्यागी समेत कुछ नाराज बसपाइयों ने एक दिन पहले बैठक की थी। इसमें पार्टी की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई। आकाश आनंद को बाहर किए जाने समेत कई मुद्दे उठे। बताया जा रहा है कि बैठक के बाद कुछ नेता सपा के एक पदाधिकारी से भी मिले। इसके बाद देववृत्त त्यागी ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया। जिलाध्यक्ष बोले- संगठन पर कोई असर नहीं पड़ेगा बसपा जिलाध्यक्ष मोहित जाटव ने देववृत्त त्यागी के इस्तीफे से किसी तरह के नुकसान से इनकार किया। उन्होंने कहा कि देववृत्त लोकसभा चुनाव के बाद से पार्टी कार्यालय नहीं आए। वर्तमान में संगठन में उनके पास कोई पद भी नहीं था। इसलिए उनके जाने से संगठन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दूसरे बसपाइयों के पार्टी छोड़ने की चर्चाओं को भी गलत बताया। बसपा जिला संगठन की बैठक शनिवार को फूलबाग कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में होगी। इसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कैडर कैंप की जिम्मेदारियां दी जाएंगी। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी। प्रदेश अध्यक्ष नहीं सीधे दिल्ली से कराई एंट्री त्रिलोक त्यागी ने दोनों त्यागी नेताओं की रालोद में एंट्री सीधे दिल्ली 25 तुगलक रोड यानि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास से कराई है। इस तरह सीधे जयंत चौधरी के जरिए सदस्यता कराकर त्रिलोक त्यागी ने एक बार फिर रालोद में अपनी मजबूती दिखाई है। प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज की जगह सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष से ज्वाइनिंग कराकर बड़ा संदेश दिया है। 2024 में बसपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव देवव्रत त्यागी के साथ आम आदमी पार्टी से मेरठ दक्षिण विधानसभा का चुनाव लड़ चुके ओमदत्त त्यागी ने भी राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया। दोनों नेताओं के पार्टी में शामिल होने से मेरठ क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को मजबूती मिलेगी। पार्टी में शामिल होने के अवसर पर देवव्रत त्यागी और ओमदत्त त्यागी ने राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा एवं नेतृत्व में विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करने की बात कही। मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव(संगठन) त्रिलोक त्यागी, जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, आतिर रिज़वी, सोहराब ग्यास, विनय प्रधान, संगीता दोहरे आदि ने बधाई दी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan