Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

बसपा की बैठक में बूथस्तर पर चुनाव की तैयारी:मंडल प्रभारी बोले- सर्व समाज को साथ लेकर चल रही पार्टी, ब्राह्मण और मुस्लिम समाज को जोड़ने पर जोर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 13, 2026 👁 1 views
बसपा की बैठक में बूथस्तर पर चुनाव की तैयारी:मंडल प्रभारी बोले- सर्व समाज को साथ लेकर चल रही पार्टी, ब्राह्मण और मुस्लिम समाज को जोड़ने पर जोर
मिर्जापुर में बहुजन समाज पार्टी की नगर विधानसभा क्षेत्र की बैठक रविवार को विसुंदरपुर के नीबी में हुई। मुख्य मंडल प्रभारी विनोद कुमार बागड़ी ने बूथ स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन ने की। ‘सर्व समाज को साथ लेकर चलने की नीति’ विनोद कुमार बागड़ी ने कहा कि बीएसपी सर्व समाज को साथ लेकर चलने की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपरकास्ट समाज, खासकर ब्राह्मण समाज और मुस्लिम समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने के साथ उन्हें चुनाव में उम्मीदवार बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी की इस रणनीति से विरोधी दलों में बेचैनी दिखाई दे रही है। बागड़ी ने कहा कि 2007 में सर्व समाज के सहयोग से बीएसपी ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। पार्टी को उम्मीद है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी ऐसे परिणाम दोहराए जा सकते हैं। उन्होंने ब्राह्मण समाज से सामाजिक भाईचारे के आधार पर बीएसपी से जुड़ने की अपील की। ‘जिसकी जितनी तैयारी, उतनी भागीदारी’ बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी क्षत्रिय, वैश्य, मुस्लिम और अन्य समाज के लोगों को भी संगठन से जोड़ने की तैयारी कर रही है। चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर ‘जिसकी जितनी तैयारी, उसकी उतनी भागीदारी’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ने की बात कही गई। वक्ताओं ने कहा कि बीएसपी की राजनीति किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है। पार्टी सर्व समाज के हित और कल्याण को केंद्र में रखकर काम कर रही है। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर मंडल प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद मौर्य ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष संजय कुमार गौतम, मुक्तेश्वर कुशवाहा, सिकंदर, सुदर्शन, कुंदन सोनकर, सेक्टर अध्यक्ष संजय भारती, सेक्टर महासचिव सुदीप कुमार, राधेश्याम, लालचंद, सुग्रीव, लुटूर, सीताराम और गुड्डू समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan