Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

बूंदी जिला प्रमुख पद OBC के लिए आरक्षित:सरपंचों की लॉटरी 18 अगस्त को होगी, 50 फीसदी महिला आरक्षण भी तय

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 4 views
बूंदी जिला प्रमुख पद OBC के लिए आरक्षित:सरपंचों की लॉटरी 18 अगस्त को होगी, 50 फीसदी महिला आरक्षण भी तय
बूंदी में इस बार जिला प्रमुख पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित किया गया है। पिछली बार यह पद सामान्य वर्ग के लिए था। वहीं, 18 अगस्त को एसडीएम स्तर पर ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। जानकारी के अनुसार पूर्व में कांग्रेस के महावीर मीणा ST वर्ग से, निर्दलीय राकेश बोहित SC वर्ग से और कांग्रेस की सोनिया गुर्जर OBC वर्ग से जिला प्रमुख रह चुके हैं। बूंदी जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां तीनों विधायक कांग्रेस के हैं। इनमें बूंदी से सामान्य वर्ग के हरिमोहन शर्मा, केशोरायपाटन से SC वर्ग के सीएल प्रेमी और हिंडोली से OBC वर्ग के अशोक चांदना शामिल हैं। वर्तमान में बूंदी जिले में गुर्जर, धाकड़, माली और राजपूत जैसी प्रमुख OBC जातियां हैं। पिछले चुनाव में भाजपा का जिला प्रमुख बनना तय माना जा रहा था, लेकिन अंतिम समय में जिला परिषद सदस्य शक्ति सिंह आशावत को टिकट नहीं मिलने से वे नाराज हो गए थे। इसके बाद क्रॉस वोटिंग हुई, जिसमें उन्होंने कांग्रेस विचारधारा की अपनी समाज की चंद्रावती कंवर का समर्थन किया था। इस घटना के बाद पार्टी ने शक्ति सिंह को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। सरपंच और वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को अब 18 अगस्त को एसडीएम स्तर पर ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें SC, ST, OBC और महिला आरक्षण तय होगा। पंचायत समिति प्रधान पद की लॉटरी कलेक्टर स्तर पर अलग से होगी। पंचायतीराज चुनावों में महिलाओं के लिए हर कैटेगरी में 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan