Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

बंद मकानों में चोरी करने वाले छह गिरफ्तार:कार से घूमकर दिन में करते रेकी, जेवर खरीदने वाला ज्वेलर्स पकड़ाया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 16, 2026 👁 5 views
बंद मकानों में चोरी करने वाले छह गिरफ्तार:कार से घूमकर दिन में करते रेकी, जेवर खरीदने वाला ज्वेलर्स पकड़ाया
लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में दिन के समय बंद मकानों की रेकी कर ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपियों को बादशाहखेड़ा नहर के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इनसे चोरी का माल खरीदने वाले ज्वैलर्स का नाम सामने आया। इसके बाद चौक क्षेत्र स्थित वन टंच ज्वैलर्स से एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद किए हैं। एडीसीपी अमोल मुरकुट ने बताया इंदिरानगर क्षेत्र में चार चोरी की घटनाएं हुई थी। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए पुलिस टीमों को गिरोह के खुलासे के लिए लगाया गया था। 15 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि बादशाहखेड़ा नहर के किनारे बने ग्राउंड के पास चोरी की घटनाओं में शामिल कुछ लोग मौजूद हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पांच संदिग्धों को पकड़ा। उनकी पहचान अर्जुन पाण्डेय उर्फ ईशु पाण्डेय, मोहम्मद सिराज उर्फ राजू, बबलू उर्फ मनोज, अरविन्द यादव उर्फ धरविन्द्र यादव और अखिलेश कुमार गौतम के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने इंदिरानगर में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल वाहन और औजार बरामद किया गया। ज्वैलर्स को भी गिरफ्तार किया आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चोरी के आभूषण दुर्गा शंकर वर्मा को बेचे जाते थे। इसके बाद पुलिस टीम ने चौक क्षेत्र स्थित वन टंच ज्वैलर्स की दुकान पर दबिश देकर दुर्गा शंकर वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का माल बरामद किया गया है। पहले रेकी, फिर ताला तोड़कर चोरी पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य दोपहिया और चारपहिया वाहनों से दिन में बंद मकानों की रेकी करते थे। घर के आसपास किसी व्यक्ति के मौजूद नहीं होने की पुष्टि करने के बाद ताला तोड़कर अंदर दाखिल होते और जेवर समेत कीमती सामान चोरी कर लेते थे। चोरी का माल आगे बेचकर मिले रुपए आपस में बांट लेते थे। गिरफ्तार आरोपी क्या करते थे बाराबंकी के असंधरा निवासी अर्जुन पाण्डेय उर्फ ईशु पाण्डेय (25) मौजूदा समय में गोमतीनगर क्षेत्र में रहता है, इंदिरानगर के संतपुरम निवासी मोहम्मद सिराज उर्फ राजू (20) मजदूरी करता है, बबलू उर्फ मनोज (48) सब्जी बेचता है, चौक निवासी दुर्गा शंकर वर्मा (56) सोना गलाने का काम करता है, बाराबंकी निवासी अरविन्द यादव उर्फ धरविन्द्र यादव (23) मौजूदा समय में गोमतीनगर में रहता है, मजदूरी करता है और इंदिरानगर निवासी अखिलेश कुमार गौतम (38) कैब ड्राइवर है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan