top
बदायूं में सड़क हादसे में युवक की मौत, 3 घायल:ऑल्टो की टक्कर से अनियंत्रित बाइक दूसरी बाइक से भिड़ी; चालक फरार
बदायूं में सहसवान कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम करीब तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय जयप्रकाश की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद ऑल्टो चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को सहसवान सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। बुआ को घर छोड़ने जा रहा था जयप्रकाश मृतक की पहचान जरीफनगर थाना क्षेत्र के बसतुइया गांव निवासी जयप्रकाश (30) पुत्र यादराम के रूप में हुई है। जयप्रकाश अपनी बुआ कितका देवी पत्नी साहब सिंह को उनके घर बिल्सी थाना क्षेत्र के भिलौलिया गांव छोड़ने जा रहा था। कितका देवी रक्षाबंधन पर जयप्रकाश के घर आई थीं। आश्रम के सामने हुआ हादसा हादसा बिसौली रोड पर खितौरा गांव स्थित सत्संग आश्रम के सामने हुआ। बताया गया कि जयप्रकाश बाइक से बुआ को लेकर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। चार लोग हुए घायल दूसरी बाइक पर फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के पिशनहारी निवासी सोनू पुत्र पूरन सिंह और सहसवान थाना क्षेत्र के डकारा पुख्ता निवासी नीरज पत्नी गौरव सवार थे। हादसे में जयप्रकाश, कितका देवी, सोनू और नीरज घायल हो गए। सभी को पुलिस ने सहसवान सीएचसी पहुंचाया। कार चालक मौके से फरार हादसे के बाद ऑल्टो चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शुरू की चालक की तलाश सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फरार ऑल्टो चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश कर रही है।
Read full article on Bhaskar