top
बदायूं में ट्रक ने महिला के सिर को कुचला, मौत:टक्कर लगने से बंफर से टकराई, फिर अगले पहिए के नीचे आई
बदायूं में शनिवार शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने 55 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी, इससे उसकी मौत हो गई। ट्रक का अगला पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजरने से उसका सिर फट गया। इससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सैकड़ों के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना उसहैत थाना क्षेत्र के हनुमान तिराहे पर हुई है। परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दी है। देखिए 3 तस्वीरें... जानिए पूरा मामला पृथ्वी नगला गांव निवासी लक्ष्मी देवी (55) पति जगन्नाथ साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने जा रही थीं। हनुमान तिराहे पर दातागंज-म्याऊं की ओर से आ रहे एक ट्रक (UP76K7901) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। महिला ट्रक के बंफर पर टकराकर उसके अगले पहिए के नीचे आ गई। इससे महिला का सिर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लिया सूचना मिलने पर परिवारजन और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल थाना उसहैत को जानकारी दी। थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया है। मृतका लक्ष्मी देवी के दो बेटे जयपाल और राजेंद्र और एक भी बेटी हैं। तीनों शादीशुदा हैं। उनके बेटे खेती-मजदूरी का काम करते हैं। थानाध्यक्ष उसहैत देवेंद्र सिंह ने बताया- ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। परिवारजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar