politics
ब्यावर में 100 प्रत्याशियों ने नामांकन लिए वापस:अंतिम दिन 86 उम्मीदवार चुनावी मैदान से हटे
ब्यावर नगर परिषद चुनाव में कुल 100 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। नामांकन वापसी के आखिरी दिन गुरुवार को 86 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए, जबकि इससे 1 दिन पहले बुधवार को 14 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए थे। इसके साथ ही नगर परिषद चुनाव की तस्वीर अब साफ हो गई है। नाम वापस लेने वाले उम्मीदवारों में पार्टी समर्थित, बागी और निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। अब कई वार्डों में सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा, वहीं कुछ वार्डों में अभी भी कई उम्मीदवारों के बीच टक्कर बनी हुई है।
Read full article on Bhaskar