crime
चारामा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर की कार्रवाई:घर की बाड़ी में जमीन के नीचे छिपाकर रखी थी शराब, 71 पाव जब्त, आरोपी गिरफ्तार
कांकेर जिले के चारामा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाजारपारा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर की बाड़ी में जमीन के अंदर छिपाकर रखे 71 पौवे देशी प्लेन शराब बरामद किए गए। जब्त शराब की कुल मात्रा 12.780 बल्क लीटर है। पुलिस के मुताबिक 15 अगस्त को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि बाजारपारा में एक व्यक्ति अपने घर से अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ओमकार उईके (27) के घर दबिश दी। जमीन के अंदर छिपाकर रखी थी शराब तलाशी के दौरान घर की बाड़ी में जमीन के अंदर छिपाकर रखे दो प्लास्टिक थैले मिले। इनमें 180-180 एमएल के 71 पौवे देशी प्लेन शराब के बरामद हुए। आरोपी शराब रखने और बेचने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ चारामा थाने में अपराध क्रमांक 171/2026, आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुराने मामले भी दर्ज पुलिस के अनुसार ओमकार उईके के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत वर्ष 2015 में अपराध तथा जा.फौ. की धारा 107, 116(3) के तहत वर्ष 2018 में इस्तगासा दर्ज हुआ था। आरोपी को 15 अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
Read full article on Bhaskar