top
चाबी मिली तो बारादरी के पीछे से चुरा ली कार:परिचित से मिलने पंहुचा था, परिवार के अमेरिका में होने की जानकारी पर बनाई योजना
लखनऊ की कैसरबाग पुलिस ने चोरी की i-10 कार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक रंगाई-पुताई का काम करता है। वह एक परिचित से मिलने लखनऊ आया था। जहां उसे मकान मालिक की कार की चाभी दिख गई। जिसे देखकर उसके मन में लालच आ गया और उसने बारादरी के पीछे खड़ी i-10 चोरी कर ली। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी मिश्रा ने बताया कि12 सितंबर की रात एसआई राजेश कुमार यादव टीम के साथ परिवर्तन चौराहे की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान नीले रंग की i-10 आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर चालक ने अचानक कार मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया। जांच में कार का नंबर UP32 RC 1451 मिला। जिस पर कैसरबाग थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज था। कागजात नहीं दिखा सका, पूछताछ में कबूली चोरी पुलिस ने चालक से कार के कागजात मांगे तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसकी पहचान दरगाह शरीफ नुरुद्दीन चक बहराइच निवासी शुऐव उर्फ रेहान के रूप में हुई। मौजूदा समय में बहादुरपुर जहांगीराबाद बाराबंकी में रह रहा है। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कार चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि वह लखनऊ में अपने परिचित शानू भाई से मिलने आया था। वह जिस मकान में रहते हैं, वो परिवार अमेरिका में रहता है। शानू के बाहर जाने के दौरान बगल में खिड़की रास्ते उनके घर में घुस गया। वहां से कीमती सामान उठा लिया। तभी कमरे में कार की एक चाबी मिल गई। जिसे लेकर चला गया। लालच में आकर उसने बारादरी के पीछे से कार चोरी कर ली और उसे जहांगीराबाद, बाराबंकी ले गया। रविवार को कार को छिपाने के लिए दोबारा लखनऊ आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। डैशबोर्ड में मिले जेवर, कैमरे के पार्ट्स भी बरामद पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास रियलमी कंपनी का नीले रंग का मोबाइल और 500 रुपए मिले। मोबाइल चेक करने पर उसमें सोने-चांदी के जेवरों की तस्वीरें मिलीं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ये जेवर कार के डैशबोर्ड में मिले थे। उसने एक ब्रेसलेट राह चलते बेच दिया, जबकि बाकी सामान कार में ही रखा था। कार के डैशबोर्ड से मैड इन टर्की लिखी कटोरी, सीको घड़ी, तीन अंगूठियां, एक जोड़ी लर लगी बाली, एक जोड़ी झुमके और सोने का सुनहरा पंख बरामद हुआ। पिछली सीट से कैनन कंपनी के कैमरे के पांच पार्ट्स और नीले रंग का हुंडई बैग भी मिला। आरोपी बोला- अब चोरी नहीं करूंगा पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मकान और दीवारों की रंगाई-पुताई करता है। पिता की मौत हो चुकी है और उसकी मां घरों में काम करती हैं। आरोपी के मुताबिक परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और घर का खर्च पूरा नहीं हो पा रहा था। इसी वजह से उसने चोरी की वारदात कर दी। उसने पुलिस से माफी मांगते हुए आगे ऐसी गलती न करने की बात कही।
Read full article on Bhaskar