crime
चाची की हत्या कर भूसे के कमरे में छिपाया शव, 5 साल बाद भतीजे सुधीर को उम्रकैद; 35 हजार का जुर्माना भी
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में पांच साल पहले हुई 75 वर्षीय तुलसा देवी की हत्या के मामले में जिला अदालत ने उनके भतीजे सुधीर कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हत्या के बाद आरोपी ने तुलसा देवी के शव को घर के भूसे वाले कमरे में छिपा दिया था। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नितेंद्र कुमार की अदालत ने शुक्रवार को सुधीर को हत्या और साक्ष्य छिपाने का दोषी करार देते हुए यह फैसला सुनाया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता गिरिराज भाटी और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता नरेश त्यागी के अनुसार, घटना 10 अप्रैल 2020 की है। ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन