top
चोरी के शक में विवाद के बाद वृद्धा की मौत:हरदोई में सांडी पुलिस जांच में जुटी, परिजनों ने लगाए आरोप
हरदोई जनपद के सांडी थाना क्षेत्र के नीभापुर गांव में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि करीब एक महीने पहले पड़ोसी से हुए विवाद और हाथापाई में आई चोटों से महिला की जान गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की मौत सोमवार की सुबह करीब 9 बजे हुई। दोपहर करीब 2:30 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया मृतका के पुत्र सतीश ने बताया कि 12 अगस्त को चोरी के शक में पड़ोसी से उनकी तीखी बहस हुई थी। उनका दावा है कि इस विवाद के दौरान 62 साल की कटोरी देवी के साथ हाथापाई की गई थी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद से ही कटोरी देवी की तबीयत खराब थी और उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह अचानक उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सांडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस लगाए गए आरोपों की जांच जा रही है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar