Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

चौथी मंजिल से कूदकर संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत:मथुरा में प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले, कमरे में मिला ग्राइंडर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 25, 2026 👁 1 views
चौथी मंजिल से कूदकर संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत:मथुरा में प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले, कमरे में मिला ग्राइंडर
वृंदावन के वाराह घाट इलाके में शुक्रवार को साधु भेषधारी युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जबलपुर निवासी 26 वर्षीय दिनेश के रूप में हुई है। दीक्षा लेने के बाद वह रसिक दुलारी शरण नाम से रह रहा था। वह संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े केली कुंज आश्रम के गुरु कृपा कुंज में रहकर सेवा करता था। घटना गुरुवार शाम की है। पुलिस के मुताबिक, रसिक दुलारी शरण बिल्डिंग की चौथी मंजिल की छत पर गया था। कुछ देर वहां बैठने के बाद उसने नीचे छलांग लगा दी। उसे गंभीर हालत में सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्राइवेट पार्ट पर मिले चोट के निशान पुलिस को शव के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि वहां धारदार हथियार से चोट पहुंचाई गई है। पुलिस ने घटनास्थल और कमरे की जांच की। कमरे से एक ग्राइंडर भी मिला है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं मृतक ने खुद को चोट पहुंचाने के लिए इसका इस्तेमाल तो नहीं किया था। 2015 में ली थी दीक्षा, आश्रम में बिजली का काम करता था जबलपुर का रहने वाला दिनेश बिजली मिस्त्री था। उसने सितंबर 2015 में दीक्षा लेने के बाद अपना नाम रसिक दुलारी शरण रख लिया था। जून 2026 से वह केली कुंज आश्रम से जुड़े गुरु कृपा कुंज में रह रहा था। इस बिल्डिंग में संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े अन्य शिष्य भी रहते हैं। घटना के समय रसिक दुलारी शरण कमरे में अकेला था। पुलिस के मुताबिक, वह बिजली से संबंधित सेवा भी करता था। आत्महत्या या हत्या, पुलिस जांच में जुटी सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि सर्वोदय अस्पताल से युवक की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। फॉरेंसिक टीम और वृंदावन पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है। पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। देर रात तक मामले में किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan