Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

चौधाबन्नी सड़क हादसे में 25 वर्षीय छात्र की मौत:पसराहा में टेंपो-बाइक टक्कर, दूसरा युवक गंभीर;15 मिनट में पहुंचाया अस्पताल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 15, 2026 👁 7 views
चौधाबन्नी सड़क हादसे में 25 वर्षीय छात्र की मौत:पसराहा में टेंपो-बाइक टक्कर, दूसरा युवक गंभीर;15 मिनट में पहुंचाया अस्पताल
खगड़िया में शुक्रवार देर शाम और शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। चैधाबन्नी के समीप एनएच-31 पर हुए हादसे में मानसी थाना क्षेत्र के करारी निवासी नवीन कुमार (लगभग 25 वर्ष) की जान चली गई। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी नवीन कुमार की मौत शुक्रवार देर शाम चैधाबन्नी के समीप एनएच-31 पर हुई दुर्घटना में हुई। परिजनों के अनुसार, नवीन बाइक से महेशखूंट की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने शाम 7:30 से 8 बजे के बीच परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और नवीन को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक नवीन कुमार मानसी थाना क्षेत्र के करारी गांव के निवासी थे और प्रमोद सहनी के पुत्र थे। परिजनों ने बताया कि वह पढ़ाई-लिखाई करते थे। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। दूसरी घटना शनिवार को पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित पितौंझिया ढाला के समीप हुई। यहां एक टेंपो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार पिंटू यादव (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल-112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल पिंटू यादव को करीब 15 मिनट के भीतर गोगरी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। पिंटू यादव की पहचान मड़ैया थाना क्षेत्र के बैसा गांव निवासी सुबोध यादव के पुत्र के रूप में हुई है। घायल युवक को डायल-112 ने अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद पिंटू की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों को उनकी मौत की आशंका होने लगी। इसी बीच डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए घायल को गोगरी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि घटना के करीब 15 मिनट के भीतर उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि युवक की सांसें चल रही थीं और वह जीवित था। इसके बाद तत्काल इलाज शुरू किया गया। डायल-112 के पदाधिकारी एसआई सुनील कुमार ने बताया कि टीम को घटनास्थल पर एक घायल युवक मिला, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर अन्य कोई घायल नहीं मिला। हालांकि, स्थानीय लोगों ने टेंपो पर सवार दो अन्य लोगों के घायल होने तथा टेंपो चालक द्वारा दोनों को अपने साथ ले जाने की जानकारी दी है। दोनों घायलों के बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एनएच-31 पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, पसराहा हादसे में डायल-112 की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से गंभीर रूप से घायल युवक के इलाज की उम्मीद बनी हुई है। पुलिस दोनों घटनाओं की जानकारी जुटा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan