Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

CBSE 2027 Exam Timetable PDF: 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों का इंतजार खत्म? ऐसे डाउनलोड करें टाइमटेबल और जानें पूरा शेड्यूल

📰 Inkhabar 🕐 1 min read 📅 October 29, 2026 👁 1 views
CBSE 2027 Exam Timetable PDF: 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों का इंतजार खत्म? ऐसे डाउनलोड करें टाइमटेबल और जानें पूरा शेड्यूल
CBSE 2027 की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें जल्द जारी कर सकता है. 10वीं और 12वीं के छात्र डेटशीट जारी होने के बाद इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकेंगे. परीक्षाएं फरवरी, मार्च और अप्रैल 2027 के बीच आयोजित होने की संभावना है. आइए जानते हैं पूरी अपडेट. पिछले साल कब जारी हुआ था टाइमटेबल? पिछले साल यानी 2025 में CBSE ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए 24 सितंबर को संभावित डेटशीट जारी की थी. हालांकि, 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी करने की तारीख अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही छात्रों को परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल मिल सकता है. टाइमटेबल डाउनलोड कैसे करें? परीक्षा 10 और 12 के स्टूडेंट्स CBSE टाइमटेबल PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं. 1. cbse.gov.in पर जाएं. 2. एग्जामिनेशन-सर्कुलर या लेटेस्ट-नोटिस सेक्शन खोलें. 3. कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षा 2027 का ज़िक्र करने वाला नोटिफिकेशन ढूंढें ऑफिशियल PDF खोलें. 4. क्लास, सब्जेक्ट कोड, सब्जेक्ट का नाम, परीक्षा की तारीख और परीक्षा का समय चेक करें. 5. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य में इस्तेमाल के लिए PDF डाउनलोड करके सेव कर लें. CBSE एग्जाम टाइमटेबल 2027 में क्या-क्या होगा? CBSE की डेटशीट में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल और विषयवार परीक्षा की तारीखें दी जाएंगी. इसके अलावा, कक्षा 12वीं के पात्र खिलाड़ियों के लिए परीक्षा संबंधी व्यवस्था, 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखों की जानकारी भी मिल सकती है. यह खबर भी पढ़ें: कुल्हाड़ी से कई वार, सिर पर टांकों के निशान: अब Captain Smit Machchhar को मिला UAE का प्रतिष्ठित सम्मान यह खबर भी पढ़ें: पत्नी से संबंध नहीं बनाए, फिर बेटा कैसे हुआ? DNA टेस्ट की मांग लेकर हाई कोर्ट पहुंचा शख्स
Read full article on Inkhabar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan