crime
CG Civil Judge Main Exam: सिविल जज मुख्य परीक्षा में नए क्रिमिनल लॉ से पूछे जाएंगे सवाल, इंटरव्यू के हुए 25 अंक
CG Civil Judge Main Exam : छत्तीसगढ़ में सिविल जज (लोअर ज्यूडिशियल सर्विस) बनने की तैयारी ( CG Civil Judge Main Exam ) कर रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। जानें, क्या हुआ बदलाव? (CG Civil Judge Main Exam) हाई कोर्ट की अनुशंसा पर राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ निम्नतर न्यायिक सेवा (भर्ती तथा सेवा शर्तें) नियम, 2006 में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। अब सिविल जज की मुख्य परीक्षा में पुराने कानूनों की जगह हाल ही में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके साथ ही, इंटरव्यू के अंक भी बढ़ा दिए गए हैं। विधि और विधायी कार्य विभाग ने राजपत्र में अधिसूचना जारी कर इन बदलावों को लागू कर दिया है। 10 गुना कैंडिडेट्स मेंस के लिए बुलाए जाएंगे (CG Civil Judge Main Exam) प्रिलिम्स एग्जाम पास करने वाले कैंडिडेट्स में से अब कुल खाली पदों के मुकाबले 1:10 के अनुपात में कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मेंस एग्जाम 400 नंबर का होगा (CG Civil Judge Main Exam) मुख्य परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, जिसमें 100-100 अंकों के चार वर्णनात्मक प्रश्न पत्र होंगे और हर पेपर के लिए 3 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। पाठ्यक्रम में दूसरा प्रश्न पत्र आपराधिक विधि है। अब नए कानूनों से पूछ जाएंगे सवाल (CG Civil Judge Main Exam) अब परीक्षार्थियों को इसमें पुराने कानूनों की जगह नए भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 का अध्ययन करना होगा। ये खबर भी पढ़ें: Bilaspur Suspected Bangladeshi Case: बिलासपुर में संदिग्ध बांग्लादेशी केस में बड़ा अपडेट, दस्तावेज सत्यापन के बाद 18 लोग डिटेंशन सेंटर से रिहा
Read full article on Bansal News