Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

CG Fake Transfer Order Case: छत्तीसगढ़ में फर्जी ट्रांसफर ऑर्डर केस में नया मामला, वार्ड बॉय की नौकरी के नाम पर 6 लाख लेने का आरोप

📰 Bansal News 🕐 1 min read 📅 September 4, 2026 👁 2 views
CG Fake Transfer Order Case: छत्तीसगढ़ में फर्जी ट्रांसफर ऑर्डर केस में नया मामला, वार्ड बॉय की नौकरी के नाम पर 6 लाख लेने का आरोप
CG Fake Transfer Order Case : छत्तीसगढ़ (CG News) के बलौदाबाजार में फर्जी ट्रांसफर ऑर्डर केस (CG Fake Transfer Order Case) मामले में पहले से जेल में बंद कृष्णा अवस्थी और उनके बेटे प्रणव अवस्थी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब सिटी कोतवाली पुलिस ने वार्ड बॉय की नौकरी (Ward Boy Job) दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपए लेने के आरोप में एक और FIR दर्ज की है ( FIR Registered ) । ओड़ान निवासी जीवन लाल कमल ने शिकायत में आरोप लगाया कि कृष्णा अवस्थी ने अपनी पहुंच बताकर 6 लोगों की जिला अस्पताल में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था। दो किस्तों में दिए 6 लाख रुपए शिकायत के मुताबिक, नौकरी लगवाने के नाम पर 14 सितंबर 2025 को 3 लाख और 14 फरवरी 2026 को 3 लाख रुपए दिए गए। आरोप है कि कृष्णा अवस्थी ने अपने बेटे प्रणव अवस्थी का नंबर देकर कलेक्ट्रेट जाने को कहा। इस दौरान नौकरी लगने वाले लोगों से 10वीं की अंकसूची, फोटो और बैंक पासबुक समेत जरूरी दस्तावेज भी लिए गए। इसके बाद 24 अगस्त 2026 को ज्वाइनिंग लेटर (Joining Letter) देने का भरोसा दिया गया। यह भी देखें: Chitrakoot Flood: भीषण बाढ़ से Ramghat में भारी तबाही, मलबे में तब्दील हुआ बाजार नौकरी नहीं लगी तो दर्ज कराई FIR बता दें तय समय तक नौकरी नहीं लगने पर शिकायतकर्ता ने रुपए वापस मांगे। आरोप है कि इसके बाद भी लगातार नौकरी लगवाने का भरोसा दिया जाता रहा। मामले में पुलिस ने FIR क्रमांक 0747 दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच (Police Investigation) शुरू कर दी है। मामले की जांच ASI सुनील खुटे कर रहे हैं। यह भी देखें: Jabalpur के Gwarighat में नाव डूबने का Live Video ! पहले भी नौकरी के नाम पर लगे आरोप कृष्णा अवस्थी (Krishna Awasthi) और प्रणव अवस्थी (Pranav Awasthi) के खिलाफ नौकरी के नाम पर कथित ठगी (Job Fraud) का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले सरकारी नौकरी और ट्रांसफर ( CG Fake Transfer Order Case ) के नाम पर रुपए लेने के आरोप लगे हैं। प्रणव अवस्थी पर शराब दुकान में नौकरी के नाम पर 50 हजार रुपए लेने की FIR भी दर्ज है। इसके अलावा कसडोल में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी का कथित फर्जी नियुक्ति पत्र (Fake Appointment Letter) देकर 2 लाख रुपए लेने का मामला सामने आया था। हालांकि, इन सभी मामलों में लगे आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी। यह भी पढ़ें: IPS Kanthi Rana Tata Suspension Revoked: IPS कांथी राणा टाटा और विशाल गुन्नी का सस्पेंशन खत्म, कादंबरी जेठवानी केस में मिली राहत यह भी देखें: "10-15 लोगों ने घेरा, वरना मेरी हत्या हो जाती", Nishu Azad के पिता से मारपीट पर Swatantra Bhardwaj ने दी सफाई
Read full article on Bansal News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan