Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

CG Holiday News: रायपुर में भाई दूज पर स्थानीय अवकाश की मांग, कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने सरकार को लिखा पत्र

📰 Bansal News 🕐 1 min read 📅 October 29, 2026 👁 1 views
CG Holiday News: रायपुर में भाई दूज पर स्थानीय अवकाश की मांग, कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने सरकार को लिखा पत्र
CG Holiday News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) में भाई दूज के अवसर पर 11 नवंबर को स्थानीय अवकाश (Local Holiday) घोषित करने की मांग उठी है। कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) को पत्र लिखकर सरकार से छुट्टी घोषित करने की अपील की है। फेडरेशन के कमल वर्मा ने कर्मचारियों की मांग पर संवेदनशील निर्णय लेने का अनुरोध किया है। फेडरेशन का कहना है कि भाई दूज के पर्व को देखते हुए कर्मचारियों को स्थानीय अवकाश दिया जाना चाहिए, ताकि वे अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकें। हालांकि, 11 नवंबर को छुट्टी घोषित करने का आधिकारिक आदेश अभी सामने नहीं आया है। फिलहाल यह मांग सरकार के समक्ष रखी गई है और कर्मचारियों को अंतिम निर्णय का इंतजार है। भाई दूज पर छुट्टी घोषित करने की मांग कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की ओर से भाई दूज के अवसर पर 11 नवंबर को स्थानीय अवकाश (CG Holiday 2026) देने की मांग की गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र भेजा गया है। फेडरेशन का कहना है कि त्योहार के अवसर पर कर्मचारियों को छुट्टी मिलने से वे अपने परिवार के साथ पर्व मना सकेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार से इस मांग पर विचार करने की अपील की गई है। कमल वर्मा ने सरकार से किया अनुरोध कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के कमल वर्मा ने सरकार से भाई दूज पर स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। उन्होंने इस मामले में संवेदनशील निर्णय लेने का अनुरोध किया है। फेडरेशन की ओर से उम्मीद जताई गई है कि सरकार कर्मचारियों की मांग पर विचार करेगी और इस संबंध में उचित फैसला लेगी। क्या 11 नवंबर को मिलेगी छुट्टी? भाई दूज पर स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग फिलहाल सरकार के समक्ष रखी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर छुट्टी की अपील की गई है, लेकिन अवकाश घोषित होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। (CG Holiday List 2026) ऐसे में कर्मचारियों को सरकार के निर्णय का इंतजार करना होगा। यदि सरकार इस मांग को मंजूरी देती है, तो संबंधित आदेश जारी होने के बाद ही छुट्टी की स्थिति स्पष्ट होगी।
Read full article on Bansal News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan