top
CG Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के लिए BJP ने नियुक्त किए प्रभारी, 4 नगर निगम समेत 15 निकायों की जिम्मेदारी तय
CG Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए 4 नगर निगम समेत 15 निकायों के लिए प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति की है। BJP ने इन नियुक्तियों की सूची भी जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग निकायों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है, ताकि चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके। इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी बीरगांव नगर निगम के प्रभारी की जिम्मेदारी सौरभ सिंह को दी गई है। भावना बोहरा और कमल गर्ग को सहप्रभारी बनाया गया है। भिलाई नगर निगम के प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी होंगे। लक्ष्मी वर्मा और चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी को सहप्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। रिसाली नगर निगम की कमान अनुराग सिंह देव को प्रभारी के तौर पर सौंपी गई है। श्वेता शर्मा और आसू चंद्रवंशी सहप्रभारी बनाए गए हैं। वहीं, भिलाई-चरौदा नगर निगम के प्रभारी की जिम्मेदारी नीलू शर्मा को दी गई है। मीनल चौबे और सूर्यकांत राठौर सहप्रभारी के रूप में संगठन का काम संभालेंगे। ये भी पढ़ें: Varanasi Land Case: वाराणसी में 50 करोड़ की जमीन के मामले में आरोपी को राहत, कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत BJP की ओर से इन नियुक्तियों को निकाय चुनाव की तैयारियों को धार देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पार्टी अब स्थानीय स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और चुनावी रणनीति को मजबूत करने पर फोकस करेगी। ये भी पढ़ें: Digvijaya Singh Hunger Strike: भोपाल में शिक्षक उम्मीदवारों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह, बोले- मांगें नहीं मानीं तो 24 घंटे करूंगा भूख हड़ताल
Read full article on Bansal News