top
छिबरामऊ में यूपीआई शुल्क पर सौंपा ज्ञापन:डिजिटल भुगतान व्यापार का अहम हिस्सा, शुल्क लगने से बढ़ेगा आर्थिक बोझ
कन्नौज के छिबरामऊ में यूपीआई लेन-देन पर एमडीआर शुल्क के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष प्रियतेश सिंह तोमर के नेतृत्व में तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि डिजिटल भुगतान आज व्यापार का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे में यूपीआई लेन-देन पर शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। उन्होंने सरकार से एमडीआर शुल्क व्यवस्था पर पुनर्विचार कर व्यापारियों के हित में उचित कदम उठाने की मांग की। इस दौरान अरविंद गुप्ता, गोविंद यादव, अवनीश गुप्ता, विवेक प्रजापति, वीरेंद्र पाल, विपिन, सलमान, रामकुमार, रानू, अख्तर, संजीव और नीतेश सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar