top
छात्रा से बदसलूकी का विरोध करने पर युवक पर हमला:बेल्ट से पीटा, सिर फूटा; गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
देवरिया में खुखुंदू थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक इंटर कॉलेज के पास छात्रा से बदसलूकी का विरोध करने पर एक युवक पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने छात्रा के साथ अभद्रता की। खुशबुद्दीन ने इसका विरोध करते हुए युवकों को रोकने की कोशिश की, जिससे नाराज आरोपियों ने उन पर बेल्ट और फाइटर से हमला कर दिया। मारपीट में खुशबुद्दीन गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए। छात्रा से बदसलूकी का विरोध करने पर विवाद लाला बलडिहा, खुखुंदू निवासी खुशबुद्दीन (35) पुत्र असलम अंसारी घटना के समय इंटर कॉलेज के पास मौजूद थे। बताया गया कि कुछ युवक वहां एक छात्रा से अभद्रता कर रहे थे। खुशबुद्दीन ने छात्रा के पक्ष में खड़े होकर युवकों को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की। बेल्ट और फाइटर से हमला करने का आरोप आरोप है कि खुशबुद्दीन के विरोध करने पर युवक भड़क गए और उन्होंने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बेल्ट और फाइटर से उनकी पिटाई की। कुछ आरोपियों के पास चाकू होने की बात भी सामने आई है। हमले में खुशबुद्दीन को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मारपीट के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने घायल खुशबुद्दीन को तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। इलाज के बाद उन्हें होश आया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। आरोपों की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। छात्रा से बदसलूकी और उसके विरोध में युवक पर हमला किए जाने के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar