crime
छतरपुर में सड़क बनवाने को कलेक्टर के पीछे दौड़े बच्चे:अपने हाथों लिखा आवेदन, टूटी सड़क की तस्वीरें दीं; तत्काल कार्रवाई के निर्देश
छतरपुर शहर की चौबे कॉलोनी में खराब सड़क की समस्या को लेकर मंगलवार को छोटे बच्चे कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुंचे। बच्चों ने अपने हाथों से कलेक्टर के नाम आवेदन लिखा। सड़क बनवाने की गुहार लगाई। बच्चों ने कलेक्टर को हाथ से लिखा आवेदन और खराब सड़कों की तस्वीरें सौंपीं। आवेदन में उन्होंने लिखा था, 'हमें लगता है आप बहुत अच्छे हो सर, इसलिए यह पत्र हमने आपको लिखा' बच्चों ने बताया कि कॉलोनी की सड़क लंबे समय से खराब है। बारिश में सड़क पर पानी और कीचड़ भर जाता है, जिससे स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है। कई बार बच्चे गिरकर घायल भी हो चुके हैं। बच्चों ने बताया कि वह सड़क की समस्या को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ को कई बार आवेदन दे चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर पालिका को सड़क बनाने के निर्देश जनसुनवाई में करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद भी बच्चों की बारी नहीं आई। निर्धारित समय पूरा होने पर कलेक्टर वहां से जाने लगे। शिकायत सुनाने के लिए बच्चे उनके पीछे दौड़ पड़े। गार्ड ने बच्चों को रोका। गेट बंद कर दिया। बच्चों की आवाज सुनकर कलेक्टर रास्ते में ही रुके। उन्होंने बच्चों और उनके साथ आई महिलाओं की फरियाद सुनी। कलेक्टर ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया। नगर पालिका सीएमओ को सड़क सुधार और निर्माण के आदेश दिए। अब जानिेए आवेदन में क्या लिखा... कलेक्टर को दिए आवेदन में बच्चियों ने लिखा- चौबे कॉलोनी में सड़क की हालत बहुत खराब है। एसवीएन कॉलेज के पास गौड़ बाबा के आगे आधी से भी कम सड़क बची है। उसके आगे सड़क नहीं है। बारिश के दौरान मिट्टी और पानी के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। इतना ही नहीं इस दौरान बच्चियों ने खराब सड़कों की जो तस्वीरें खींची थी वह भी कलेक्टर को दीं। आवेदन में आगे लिखा"बरसात के कारण न कहीं जा सकते, न कोई आ भी सकता है। हम जैसे बच्चे खेल भी नहीं सकते। कोई एक्शन न लेने पर हम जैसे बच्चों को ये कदम उठाना पड़ा।
Read full article on Bhaskar