top
छात्रवृत्ति और छात्रावास की बदहाली पर भाजपा का हमला, रितेश चौबे ने सरकार को घेरा
गढ़वा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कल्याण विभाग की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गरीब छात्रों को एक साल से छात्रवृत्ति नहीं मिलने और अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावासों की बदहाल स्थिति पर उन्होंने सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि फंड के अभाव में छात्रों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। चौबे ने सरकार से तत्काल कल्याण विभाग के लिए राशि उपलब्ध कराने और छात्रावासों में सभी आवश्यक सुविधाएं बहाल करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रवृत्ति और छात्रावास की व्यवस्था जल्द ठीक नहीं हुई तो भाजपा छात्रहित में छात्रों के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें। Blog Site Manager By Global Info Edge
Read full article on गढ़वा समाचार [garhwa Samachar] गढ़वा जिला का स्थानीय