crime
CHHATARPUR NEWS : छतरपुर में रफ़्तार का कहर ! तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंदा, एक की मौत
छतरपुर। जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र के गढ़ा गाँव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार पति-पत्नी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान ई रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। डॉक्टर को दिखाने गुलगंज जा रहे थे पति-पत्नी जानकारी के अनुसार ग्राम कांटी निवासी अर्जुन अहिरवार उम्र 55 वर्ष अपनी पत्नी मरी अहिरवार उम्र 50 वर्ष के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर इलाज के लिए डॉक्टर को दिखाने गुलगंज जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंद दिया। हादसे में अर्जुन अहिरवार की मौत इस हादसे में अर्जुन अहिरवार, उनकी पत्नी मेरी अहिरवार और ई-रिक्शा चालक बिहारी दुबे उम्र 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अर्जुन अहिरवार को मृत घोषित कर दिया। बस चालक की तलाश जारी वहीं अर्जुन की पत्नी मेरी अहिरवार और ई-रिक्शा चालक बिहारी दुबे का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वही दुर्घटना के बाद से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
Read full article on Inh News