politics
छत्तीसगढ़ की मस्जिदों-दरगाहों पर होगा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत गूंजेंगे, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बोले- तिरंगे का सम्मान नहीं तो पाक चले जाएं
Chhattisgarh Independence Day : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के स्वर भी गूंजेंगे। इस संबंध में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने आदेश जारी किया है। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- निर्देश मामने जरूरी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि 15 अगस्त को सभी संबंधित संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, तिरंगा देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना वक्फ बोर्ड के आदेश में केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों का हवाला देते हुए 15 अगस्त को मस्जिदों और मदरसों में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है। वक्फ बोर्ड के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। खबर अपडेट हो रही है...
Read full article on Bansal News