Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

CM-रेलमंत्री विजिट में 20 रूटों पर बंद रहेंगे ई-रिक्शा:वंदेभारत को हरीझंडी दिखाएंगे योगी-अश्विनी, 3 घंटे रहेगा प्रतिबंध

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 30, 2026 👁 2 views
CM-रेलमंत्री विजिट में 20 रूटों पर बंद रहेंगे ई-रिक्शा:वंदेभारत को हरीझंडी दिखाएंगे योगी-अश्विनी, 3 घंटे रहेगा प्रतिबंध
वाराणसी में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के दौरे पर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। सीएम और रेलमंत्री विजिट के दौरान शहर के 20 रूटों पर ऑटो, ई-रिक्शा और बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई है। इन रूट पर कार्यक्रम के तीन घंटे पहले से इन वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वाराणसी कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने रूट पर डायवर्जन की एडवाइजरी में कैंटोंनमेंट और कैंट स्टेशन के रास्तों पर खासी नियमावली तय की है। पुलिस ने आम जनता से प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग और आवश्यकता पर अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की है। इन रास्तों पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित 1. कचहरी से पुलिस लाइन और चौकाघाट तक ऑटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित किया गया है। 2. लकड़ीमंडी, चौकाघाट से लहुराबीर से मैदागिन से विश्वेश्वरगंज* तक ऑटो व ई-रिक्शा बंद। 3. अंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, गिलट बाजार* तक ऑटो/ई-रिक्शा बंद। 4. कैंट रेलवे स्टेशन से BHU वाया लहरतारा, भिखारीपुर* जाने वाले ऑटो सिगरा-रथयात्रा रूट से जाएंगे। 5. राजघाट पुल, सूजाबाद की तरफ से मालवाहक वाहन बंद रहेंगे। 6. बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहा से भारी वाहनों को बाबतपुर एयरपोर्ट/हरहुआ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, बड़ागांव की तरफ डायवर्ट। 7. हरहुआ ओवरब्रिज से बाबतपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसें हरहुआ ओवरब्रिज के ऊपर नहीं जाएंगी, हरहुआ रिंग रोड चौराहा की तरफ डायवर्ट। 8. जनपद जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अण्डरपास चौराहा तक आएंगी, वहां से परमपुर की तरफ डायवर्ट, थाना लोहता होते हुए चांदपुर चौराहा तक आएंगी। 9. जनपद प्रयागराज, मिर्जापुर से आने वाली बसें मुड़ैला तिराहा तक ही आएंगी, वापस कर दी जाएंगी। 10. अखरी अण्डरपास की तरफ से आने वाली बसें तिखरापुर तिराहा की तरफ नहीं जाएंगी, मोहनसराय/डाफी की तरफ डायवर्ट। 11. नरिया तिराहा से किसी भी वाहन को भिखारीपुर तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, करौंदी की तरफ डायवर्ट होकर चितईपुर होकर जाएंगे। 12. भिखारीपुर तिराहा से वाहनों को मण्डुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, सुंदरपुर-चांदपुर की तरफ डायवर्ट। 13. लहरतारा चौराहा से मण्डुवाडीह/कैंट स्टेशन की तरफ वाहन नहीं जाएंगे, इंग्लिशियालाइन की तरफ डायवर्ट। 14. रथयात्रा चौराहा से महमूरगंज तिराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे, सिगरा की तरफ डायवर्ट। 15. आकाशवाणी तिराहा से महमूरगंज की तरफ वाहन नहीं, सिगरा की तरफ डायवर्ट। 16. महमूरगंज ओवरब्रिज से मण्डुवाडीह चौराहा की तरफ वाहन नहीं, महमूरगंज तिराहा की तरफ डायवर्ट। 17. महमूरगंज तिराहा से रथयात्रा स्कूल, लहरतारा की तरफ वाहन नहीं, आकाशवाणी/ककरमत्ता ओवरब्रिज की तरफ डायवर्ट। 18. संपूर्णानंद गेट से लहुराबीर, मैदागिन की तरफ जाने वाले चार पहिया, टेम्पो ट्रेवलर, रोडवेज बसों को लकड़ीमंडी की तरफ डायवर्ट, जो गोगड्डा होकर जाएंगे। 19. मैदागिन से गोदौलिया के बीच समस्त वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित। 20. विश्वेश्वरगंज तिराहा से चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, गोगड्डा की तरफ डायवर्ट किया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan