Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

CM साय ने की अग्रसेन-जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा:अंबिकापुर में अग्र महाकुंभ 2026 में हुए शामिल, कहा-अग्र समाज परिश्रमी, परोपकारी, सभी क्षेत्र में अग्रणी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 19, 2026 👁 1 views
CM साय ने की अग्रसेन-जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा:अंबिकापुर में अग्र महाकुंभ 2026 में हुए शामिल, कहा-अग्र समाज परिश्रमी, परोपकारी, सभी क्षेत्र में अग्रणी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंबिकापुर में आयोजित अग्र महाकुंभ 2026 में शामिल हुए। अग्र महाकुंभ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अग्र समाज की मांग पर मुख्यमंत्री ने भगवान अग्रसेन समाज की जीवनी को माध्यमिक स्तर पर पाठ्यक्रम में शामिल करने प्रस्तावित करने का ऐलान किया। अग्रवाल समाज का प्रांतीय महाविधेशन एवं दशम अलंकरण समारोह, अग्र महाकुंभ 2026 का दो दिवसीय आयोजन अंबिकापुर में किया गया है। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अग्रवाल समाज परिश्रमी, परोपकारी समाज है। वे कड़ी मेहनत से कमाते हैं और परोपकार में अग्रणी रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्रवाल समाज सार्वजनिक कन्या विवाह और सांझा चूल्हा जैसे आयोजन करते हैं। धर्मशाला निर्माण का काम, हेल्थ कैंप, आई कैंप लगाने का काम समाज के द्वारा किया जा रहा है। कोरोना महामारी के दौरान भी देशभर में अग्रवाल समाज ने आगे आकर संकट में आइसोलेशन सेंटर निर्माण, दवाओं की उपलब्धता, इलाज कराना से लेकर भोजन कराने का प्रयास किया। इसके लिए अग्रवाल समाज को नमन। विकास में महत्वपूर्ण योगदान मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों के माध्यम से अग्रवाल समाज छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह समाज माइंस, उद्योग धंधों में लाखों लोगों को रोजगार देने का काम कर रहा है। भगवान अग्रसेन जी के बताये मार्ग पर चलकर अग्रवाल समाज सेवाभाव में बढ़-चढ़कर भाग लेता है। अग्रवाल समाज की मांग पर सीएम साय ने अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की। पहले अग्रसेन जयंती पर ऐच्छिक अवकाश का प्रावधान था। भगवान अग्रसेन की जीवनी को माध्यमिक स्तर के पाठ्य पुस्तक में शामिल करने के लिए भी उन्होंने प्रस्ताव रखने का आश्वासन दिया। समाज के लिए सभी मिलकर लें संकल्प-राजेश कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज संकल्प ले कि समाज का कोई प्रतिभाशाली संसाधनों के अभाव में पीछे न रहे। जरूरतमंद परिवार को चिकित्सा व शिक्षा के लिए संघर्ष न करना पड़े। सक्षम परिवार जरूरतमंदों के साथ मजबूती से खड़े हों तो समाज आगे बढ़़ेगा। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के विचारों को अपने जीवन में अपनायें। उन्होंने आयोजन के लिए बधाई दी। अग्र समाज मांगने वाला नहीं, देने वाला-कुलभूषण अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल ने कहा कि अग्रवाल समाज मांगने वाला नहीं, यह देने वाला समाज है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि आपको प्रदेश में सामाजिक कार्य करने में गरीबों की सेवा करने में जहां भी हमारे समाज की जरूरत हो, समाज आपके साथ खड़ा है। कुलभूषण मित्तल ने कहा कि लीडरशिप में अग्रवाल समाज द्वितीय क्रम में रहते हैं, लेकिन प्रथम क्रम को चलाते हैं। देशभर में जितने आर्थिक सुधार हुए, उनमें एक न एक अग्रवाल छिपा है, जिसने उसे आगे बढ़ाया है। पहले दिन उत्साह के साथ शुभारंभ अग्र महाकुंभ 2026 का उद्घाटन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विस अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महाराज, संपत अग्रवाल, महापौर मंजूषा भगत सहित अन्य अतिथि शामिल हुए। उद्घाटन कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के प्रांतीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सरगुजा अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल सहित अन्य अतिथियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, प्रतिनिधि सहित अग्रवाल सभा के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। अग्र महाकुंभ का शुभारंभ रविवार को किया जाएगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan