politics
CM Yogi पर Asaduddin Owaisi का हमला, "आपके बुज़ुर्ग अंग्रेज़ो के साथ थे, हमारे बुज़ुर्गो ने अंग्रेज़ो की गोलिया खाई"
CM Yogi पर Asaduddin Owaisi का हमला, "आपके बुज़ुर्ग अंग्रेज़ो के साथ थे, हमारे बुज़ुर्गो ने अंग्रेज़ो की गोलिया खाई" ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा जुबानी हमला बोला है। उत्तर प्रदेश... pic.twitter.com/vtSa8IeAI5 — Bansal News Official (@BansalNews_) September 21, 2026 ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा जुबानी हमला बोला है। उत्तर प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने आज़ादी के संघर्ष का जिक्र किया और कहा कि जब उनके लोग अंग्रेजों की गोलियों और जेलों का सामना कर रहे थे, तब कुछ लोग अंग्रेजों के साथ खड़े थे। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मोहम्मद अली जौहर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की आजादी के लिए कई बार जेल की सजा काटी और लंबा संघर्ष किया। ओवैसी ने इतिहास के बहाने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में मुस्लिम उलेमाओं और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके इस बयान के बाद यूपी के राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है।
Read full article on Bansal News