Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

डीडीए एडवाइजरी काउंसिल के लिए चार पार्षदों ने भरा नामांकन:भाजपा की नीमा भगत-ज्योति अग्रवाल और आप की शिवानी पांचाल, चित्रा विद्यार्थी मैदान में

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 19, 2026 👁 2 views
डीडीए एडवाइजरी काउंसिल के लिए चार पार्षदों ने भरा नामांकन:भाजपा की नीमा भगत-ज्योति अग्रवाल और आप की शिवानी पांचाल, चित्रा विद्यार्थी मैदान में
दिल्ली नगर निगम के चार पार्षदों ने बुधवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण की एडवाइजरी काउंसिल की सदस्यता के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन का बुधवार आखिरी दिन था। सिविक सेंटर स्थित म्युनिसिपल सेक्रेटरी कार्यालय में भाजपा की नीमा भगत और ज्योति अग्रवाल तथा आम आदमी पार्टी की शिवानी पांचाल और चित्रा विद्यार्थी ने पर्चे भरे। डीडीए एडवाइजरी काउंसिल में एमसीडी के चार प्रतिनिधियों का चुनाव 24 अगस्त को होने वाली निगम बैठक में किया जाएगा। नामांकन के दौरान मेयर प्रवेश वाही, डिप्टी मेयर डॉ. मोनिका पंत और सदन के नेता जय भगवान यादव मौजूद रहे। मेयर ने चारों पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे डीडीए की काउंसिल में दिल्ली के विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि डीडीए दिल्ली के मास्टर प्लान-2047 पर काम कर रहा है। ऐसे में एमसीडी से चुने जाने वाले प्रतिनिधियों के सुझाव मास्टर प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन में उपयोगी साबित होंगे। मास्टर प्लान-2047 में एमसीडी की भूमिका अहम डीडीए एडवाइजरी काउंसिल में एमसीडी प्रतिनिधियों की भागीदारी ऐसे समय हो रही है, जब दिल्ली के भविष्य के विकास को लेकर मास्टर प्लान-2047 पर काम चल रहा है। पार्षदों के सामने स्थानीय समस्याओं को व्यापक शहरी नियोजन से जोड़ने की चुनौती होगी। सड़क, आवास, बाजार, हरित क्षेत्र और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों को काउंसिल में उठाने की उम्मीद है। भाजपा और आप के दो-दो पार्षदों के नामांकन से चुनाव भी दिलचस्प हो गया है। 24 अगस्त को होने वाले चुनाव में यह तय होगा कि डीडीए की भविष्य की योजनाओं में एमसीडी की आवाज कितनी प्रभावी रहती है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan