Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

डंडखोरा में दलित परिवार से मारपीट का आरोप:निजी जमीन खाली कराने का दबाव, पीड़ित ने थाने में शिकायत की

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 17, 2026 👁 1 views
डंडखोरा में दलित परिवार से मारपीट का आरोप:निजी जमीन खाली कराने का दबाव, पीड़ित ने थाने में शिकायत की
डंडखोरा प्रखंड के द्वाशय पंचायत के कंधरपैली गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दलित परिवार के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रमोद राम ने डंडखोरा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रमोद राम के मुताबिक, उन्होंने कई साल पहले जमीन खरीदकर उस पर घर बनाया है और परिवार के साथ रह रहे हैं। इसी जमीन से सटा हुआ हिस्सा गांव के राजेंद्र पोद्दार ने खरीदा है। प्रमोद राम का आरोप है कि राजेंद्र पोद्दार उनकी निजी जमीन को भी अपना बताकर खाली करने का दबाव बना रहे हैं। प्रमोद राम ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं। प्रमोद राम का आरोप है कि राजेंद्र पोद्दार के साथ उनके बेटे मनोज कुमार और पप्पू कुमार भी परिवार पर दबाव बना रहे हैं। इन धमकियों से परेशान होकर उन्होंने थाने में आवेदन दिया है। वहीं, जमीन बेचने वाले डोमन उरांव ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन अलग-अलग हिस्सों में बेची थी। उनके अनुसार, जमीन खरीदने के बाद प्रमोद राम और राजेंद्र पोद्दार को उनकी जमीन की पहचान कराकर सौंप दी गई थी। डोमन उरांव का कहना है कि अगर जमीन की सीमा को लेकर फिर से विवाद है, तो सरकारी अमीन की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। इससे दोनों पक्षों की निजी जमीन साफ तौर पर तय की जा सकेगी। फिलहाल, पीड़ित के आवेदन के बाद पुलिस की कार्रवाई और जांच का इंतजार है। जमीन की असली सीमा और विवाद का समाधान सरकारी पैमाइश और जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan