top
डीएचएफएल लोन घोटाले में ईडी का एक्शन, 51.75 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) और उसके प्रमोटरों से जुड़े बहुचर्चित लोन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 51.75 करोड़ रुपए की राशि फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई 19 अगस्त को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई तलाशी के दौरान की गई। ईडी की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी। यह एफआईआर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर दर्ज की गई थी, जो 17 बैंकों के एक कंसोर्टियम की ओर से दायर की गई ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन