politics
डोनाल्ड ट्रंप के पर काटने पर तुले 7 ‘विभीषण’, अमेरिका से आई खबर सुनकर उछल पड़ेगा ईरान
अमेरिकी संसद ने डोनाल्ड ट्रंप की ईरान युद्ध शक्तियों पर ब्रेक लगाने का प्रस्ताव पास कर दिया है. ये प्रस्ताव 220-204 के अंतर से पास हुआ. इसमें सबसे बड़ा झटका ट्रंप को तब लगा जब उनकी ही पार्टी के 7 सांसद उनके खिलाफ हो गए. इन बागी सांसदों ने डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर वोट डाल दिया. 1 अगस्त 2026 तक अमेरिका इस जंग में लगभग 38 अरब डॉलर खर्च कर चुका है. इससे देश पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ रहा है. हालांकि इस प्रस्ताव को कानून बनने के लिए अभी सीनेट की मंजूरी चाहिए.
Read full article on News 18 Hindi