Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

डस्टबिन खरीद घोटाले पर कांग्रेस का प्रोटेस्ट:सीवान में मार्च निकाला, बारिश में भी जारी रहा विरोध

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 21, 2026 👁 2 views
डस्टबिन खरीद घोटाले पर कांग्रेस का प्रोटेस्ट:सीवान में मार्च निकाला, बारिश में भी जारी रहा विरोध
सीवान में कथित 300 करोड़ रुपये से अधिक के डस्टबिन खरीद घोटाले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर में विरोध मार्च निकालकर जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीवान विधायक एवं तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के नाम का जिक्र करते हुए पूरे मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर चौक से जेपी चौक तक जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और संबंधित लोगों के खिलाफ नारेबाजी की तथा आम जनता के पैसे के कथित दुरुपयोग की जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। डस्टबिन खरीद पर कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर डटे रहे और बारिश में भींगते हुए अपना विरोध जारी रखा। जेपी चौक पहुंचने के बाद जुलूस सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने स्वास्थ्य विभाग में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के कार्यकाल में हुई डस्टबिन खरीद पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि 75 लीटर क्षमता वाले डस्टबिन की कीमत जीएसटी समेत 18,278 रुपये और 45 लीटर वाले डस्टबिन की कीमत 13,539 रुपये बताई गई है, जबकि कांग्रेस नेताओं के अनुसार बाजार में इनकी कीमत काफी कम है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और संबंधित लोगों को जनता के सामने जवाब देना चाहिए। उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह ने डस्टबिन में इस्तेमाल होने वाले पॉलीथिन की कीमतों का भी हवाला देते हुए खरीद प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए। उन्होंने दावा किया कि 75 लीटर वाले पॉलीथिन की कीमत 115 रुपये और 45 लीटर वाले की कीमत 81 रुपये बताई गई है। उन्होंने मेसर ट्रॉली की कीमत पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दस्तावेजों में इसकी कीमत जीएसटी समेत 58,705 रुपये बताई गई है, जबकि बाजार मूल्य इससे काफी कम है। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. के. एहतेशाम अहमद ने भाजपा पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan