crime
डंपर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 2 की मौत:मेहंदीपुर बालाजी जा रहे थे; तीन की हालत गंभीर, रेफर किया
दौसा में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर 3 बजे को सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए। दो लोग बाइक से अपने गांव जा रहे थे। वहीं दूसरे बाइक पर सवार तीन लोग वाल्मीकि महवा से मेहंदीपुर बालाजी जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से दोनों बाइकों को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। मामला मेहंदीपुर बालाजी थाना के ब्रह्मबाद मोड़ क्षेत्र का है। दो अलग-अलग बाइकों को टक्कर मारी पुलिस के अनुसार, महवा से बालाजी की ओर जाते वक्त तेज रफ्तार डंपर ने दो अलग-अलग बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बारिश के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंच टक्कर मारने वाले डंपर को जब्त कर लिया। बड़ी तादात में लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया पुलिस ने बताया- हादसे में कोलवा थाना क्षेत्र के गादरवाडा निवासी उर्मिला सैनी (38) और महवा क्षेत्र के रसीदपुर निवासी रघुवीर वाल्मीकि (40) की मौत हो गई। घायल बंटी, डालू वाल्मीकि और छोटेलाल सैनी को प्राथमिक इलाज के बाद सिकराय अस्पताल से जिला अस्पताल रैफर किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों को सुपुर्द किए शव पुलिस ने बताया- मृतका उर्मिला सैनी और उसका पति छोटेलाल अपने गांव जा रहे थे, जबकि मृतक रघुवीर के साथ बंटी और डालू वाल्मीकि महवा से मेहंदीपुर बालाजी जा रहे थे कि डंपर टक्कर से हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने सिकराय उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
Read full article on Bhaskar