Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

डॉग को बचाने में बाइक अनियंत्रित, मां-बेटा और पोती घायल:ढंढ गांव के पास हादसा, स्थानीय लोगों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 29, 2026 👁 1 views
डॉग को बचाने में बाइक अनियंत्रित, मां-बेटा और पोती घायल:ढंढ गांव के पास हादसा, स्थानीय लोगों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया
जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर ढंढ गांव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार मां, बेटा और पोती घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के लखन धनामा गांव निवासी मनोहर ठाकुर की पत्नी ललिता देवी, उनके पुत्र विवेक कुमार और पोती इशिका कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जमुई से अपने घर लौट रहे थे। ढंढ गांव के समीप अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार दुर्घटना होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। उनकी सहायता से तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। बताया गया है कि दुर्घटना में मां, बेटा और पोती के शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। तीनों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan