Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

Delhi में अवैध रूप से रह रहा Pakistani national हिरासत में, FRRO को सौंपा

📰 Prabhasakshi 🕐 1 min read 📅 August 19, 2026 👁 3 views
Delhi में अवैध रूप से रह रहा Pakistani national हिरासत में, FRRO को सौंपा
राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रहने के आरोप में पुलिस ने पुरानी दिल्ली से एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, यह शख्स नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था और दिल्ली में एक रेस्तरां में काम कर रहा था। उसे 15 अगस्त को हिरासत में लिया गया था। सूत्र ने कहा, व्यक्ति की मां मूल रूप से दिल्ली की थीं, लेकिन उन्होंने एक पाकिस्तानी नागरिक से शादी की थी और बाद में पाकिस्तानी नागरिकता ले ली थी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पृष्ठभूमि और गतिविधियों का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने उससे लंबी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, अब तक की पूछताछ में कोई आतंकी कोण सामने नहीं आया है। सूत्र ने बताया कि पूछताछ के बाद व्यक्ति को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को सौंप दिया गया, जहां उसे पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एजेंसियां उसके भारत में प्रवेश से संबंधित विवरण की भी जांच कर रही हैं।
Read full article on Prabhasakshi

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan